फरीदाबाद(TSN): फरीदाबाद में दीपावली नजदीक आते ही खाद आपूर्ति विभाग भी हरकत में आता नजर आ रहा हैं। त्योहारों में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो और उन्हें बेहतर क्वालिटी की मिठाई मिले इसे लेकर विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग से सूचना मिलने के बाद हरकत में आए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर सेहतपुर पल्ला इलाके में एक मिठाई बनाने वाली वर्कशॉप पर छापेमारी की जहां से लगभग 27/ 28 क्विंटल बनी हुई मिठाई व मिठाई बनाने का सामान बरामद किया गया हैं।
फरीदाबाद के सेहतपुर पल्ला इलाके किन्हें जहां आज मिठाई बनाने वाली वर्कशॉप पर छापेमारी की गई हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया की से फ्लाइंग को सूचना मिल रही थी कि सेहतपुर पल्ला इलाके में एक मिठाई बनाने वाली वर्कशॉप में मिठाई बनाई जा रही हैं जहां पर मिठाइयों में मिलावट हो सकती हैं इसके बाद सीएम फ्लाइंग के साथ संयुक्त रूप से यहां पर छापेमारी की गई तो मौके पर बीकानेरी बर्फी बनाने का मटीरियल बीकानेरी बना हुआ मावा व भारी मात्रा में मिठाई बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 27/ 28,क्विंटल हैं।
वीरेंद्र सिंह ने बताया की सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम लगातार दीपावली के अवसर पर सक्रिय हैं ताकि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और मिलावट खोर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न कर पाए । इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मिलावट खोर को नहीं बख्शा जाएगा
