Bihar: डाउन लाइन पूरी तरह क्षति+ग्रस्त, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का रूट बदला, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

नई दिल्ली (एकता): नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास दुर्घटना+ग्रस्त हो गई। बता दें कि डीडीयू जंक्शन-पटना रेल मार्ग पर बक्सर के पास ट्रेन की एक बोगी पलट गई, जिसके चलते 6 बोगियां पटरी से ही उतर गई। इस हादसे में 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। सूत्रों के मुताबिक कई लोगों के मौ#त होने की पुष्टि की गई है। हालांकि इस ट्रेन हाद@से के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हुई। अब दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में मुश्किल आ सकती है। यात्रियों को अब थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बता दें कि इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 15125 और 15126 BSBS-PNBE जनशताब्दी ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। तकनीकी टीम जांच के लिए पहुंच रही है। फिलहाल यह ट्रेनें कब चलेगी इसका पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली से आने वाली इतनी ट्रेनों का रूट बदला

आने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर डीडीयू-सासराम-आरा और डीडीयू-गया-पटना रूट से भेजा रहा है। आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया है। हाद+से के बाद दिलदारनगर में सीमांचल एक्सप्रेस, दरौली में मेमो पैसेंजर, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस धीना में खड़ी हो गई। बनारस से पटना के बीच चलने वाली 15125/15126 जनशताब्दी एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया। 12948 पटना अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन और 12487 जोगबनी आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी रुट बदला गया। डॉउन डायरेक्शन में 12149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस, 12141 लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सासाराम आरा के रास्ते चलाया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.