उत्तराखंड (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां वह गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। जहां पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा की। उन्होंने आदि कैलाश में पार्वती कुंड के दर्शन किए।

उन्होंने ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रंगा समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया। इस दौरान उनके साथ सेना, आईटीबीपी और बीआरओ मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। उनका पिथौरागढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा। इतना ही नहीं मोदी का नैनी सैनी एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम तक भव्य स्वागत किया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कला और संस्कृति को भी देखेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी सिर पर हिमाचली टोपी और पहाड़ी पोशाक पहने नजर आए थे।

