लंदन (एकता): आजकल हर स्टूडेंट्स का विदेश में पढ़ाई करने का सपना होता है। काफी छात्र आजकल पढ़ाई के लिए Study Visa लगाकर जा रहे हैं। वहां उन्हें दुनिया के विभिन्न हिस्सों की कई सुविधाएं मिलती हैं। वह नई संस्कृतियों और जीवन के तरीकों के बारे में सीखते हैं। दरअसल वे जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं। क्योंकि वहां पढ़ाई के साथ-साथ वह कुछ पैसे कमाकर अपनी घरों की जरूरतें पूरी करते हैं। कई छात्रों को तो विदेशों की यूनिवर्सिटियों से स्कॉलरशिप के ऑफर भी मिलते हैं। अगर आप भी International Scholarship की तलाश में हैं तो यूनाइटेड किंग्डम यानि UK की यह स्कॉलरशिप आपको एक सुनहरा मौका दे रही हैं।
खास बात यह है कि अगर आप स्कॉलरशिप के सेलेक्ट होते हैं तो आपको करीब 5 लाख रुपए की राशि मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक UK की शेफील्ड विश्वविद्यालय ने ये खास स्कॉलरशिप निकाली है। यह सिर्फ Post Graduate Students के लिए ही हैं। ये यूनिवर्सिटी साल 2024 में 125 इंटरनेशनल पोस्टग्रेजुएट मेरिट स्कॉलरशिप देगी। यह आवेदन इसी साल शुरू हो जाएंगे। जिससे छात्रों को काफी राहत भी मिलेगी। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की ट्यूशन फीस के कोर्स सितंबर 2024 से शुरू होंगे।

जानिए क्या है योग्यता
इस Scholarship के लिए आवेदन जरूरी है। छात्रों को इस विश्वविद्यालय में फुल टाइम कोर्स करने का खास मौका मिल रहा है। ये प्रोग्राम साल 2024 में शुरू हो रहा है। जो-जो छात्र इसमें Interested है वह आवेदन कर सकता है। उनके छात्र Eligible नहीं है। इसमें स्टूडेंट की पढ़ाई सेल्फ फंडेड है और ओवरसीज ट्यूशन फीस भी शामिल है।

नोट करें जरूरी तारीखें
बता दें कि स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएंगे क्योंकि इसकी शुरुआत 2023 से ही होगी। हालांकि आवेदन करने की लास्ट डेट 13 मई 2024 है। इसके साथ ही नतीजे 10 जून 2024 के दिन रिलीज होंगे। आपको बस एक तय तारीख तक यूनिवर्सिटी को बताना होगा।
आप इस वेबसाइट से पाएं पूरी जानकारी
अगर आपको इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की पूरी जानकारी लेनी है तो आप इस आधिकारिक वेबसाइट sheffield.ac.uk. पर जाकर चेक कर सकते हैं।
