ग्राहकों के लिए खुशखबरी…अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, देखें आपके शहर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद  

दिल्ली (एकता): हमारे जीवन में बैंक एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लेकिन बैंकों में लंबी छुट्टी के कारण कई बार ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। जल्द ही नए महीने की शुरुआत के साथ-साथ भारत में Festive Season की शुरुआत होने जा रही है। देश में अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में छुट्टियां मिलने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही छुट्टियां जारी कर रहा है। ऐसे में अगर आपको अपने बैंक के काम को निपटाने में दिक्कत आ रही हैं तो आप पहले से ही Holiday List देखकर अपने छुट्टियों की प्लानिंग करें। आइए आप भी जानें कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

जानें अक्टूबर में बैंक कितने दिन रहेंगे बंद?

जानकारी के मुताबिक गांधी जयंती से लेकर नवरात्रि और दशहरा के कारण अक्टूबर में बैंक बंद रह सकते हैं। दरअसल सितंबर महीना पूरा होने के बाद अक्टूबर में शनिवार-रविवार की छुट्टियों को मिलाकर बैंक करीब 15 दिन तक बंद रहेंगे। Public Area के अलावा Private Sector, क्षेत्रीय बैंक में 15 दिन की छुट्टी रहेगी। इसलिए आप अपनी छुट्टियों के हिसाब से ही अपना काम निपटा लें।

छुट्टियों से पहले इस तरह निपटाएं काम

कई बार छुट्टियां होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आजकल एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए लोग Net Banking या Mobile Banking का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही यूपीआई भी ग्राहक इस्तेमाल करते हैं।

जानिए अक्टूबर में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद 

  • 1 अक्टूबर 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
  • 2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती के कारण पूरे देश में छुट्टी।
  • 8 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश।
  • 14 अक्टूबर, 2023- महालया के कारण कोलकाता और दूसरे शनिवार के कारण बैंक रहेंगे बंद।
  • 15 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण बैंक में छुट्टी की घोषणा।
  • 18 अक्टूबर 2023- कटि बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद।
  • 21 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण कई जगह अवकाश घोषित।
  • 22 अक्टूबर 2023-  रविवार के कारण छुट्टी।
  • 24 अक्टूबर, 2023- दशहरा के कारण यहां रहेंगे बैंक बंद।
  • 25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद।
  • 26 अक्टूबर, 2023- दसई/परिग्रहण दिवस गंगटोक में बैंकों में छुट्टी।
  • 27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा में बैंक बंद।
  • 28 अक्टूबर, 2023- लक्ष्मी पूजा और चौथे शनिवार के कारण रहेगी छट्टी।
  • 29 अक्टूबर, 2023- बैंक में अवकाश घोषित।
  • 31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद में बैंकों में छुट्टी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.