BJP ने कांग्रेस सरकार की कार्यशाली को बताया डिस्गस्टिंग…बोले अब इन्हें सत्ता में रहने का अधिकार नही

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)- कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश  में चल रही राजनीतिक उठा पटक के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. बीजेपी ने यहां तक कह दिया है कि कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. शिमला में वीरवार को बीजेपी ने प्रेस वार्ता की और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.
बहुमत के बाद भी नही जीत पाई राज्यभा का चुनाव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन हिमाचल प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। हर्ष महाजन राज्यसभा सांसद चुने जाने पर उनको बधाई देने के साथ-साथ बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना मोरल ग्राउंड सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलने वाली सरकार क बहुत बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार रही, परन्तुं 34-34 वोटो के ऊपर टाईअप हो जाना और किसी भी तरह से मॉरली सत्ता में रहने का हक वर्तमान सरकार खो चुकी है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले 1 साल और 2 महीने की वर्तमान सरकार की जो कार्यशाली है वह कार्यशाली पूरी तरह से डिस्गस्टिंग है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने 14 महीने में प्रदेश में जो कुछ खोया है वह अभूतपर्व हैं । इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झूठी गारंटी और बहुत बड़ी चमक के साथ सत्ता में आई यह सरकार अपनी चमन को हो चुकी है ।
बीजेपी 370 और एनडीए 400 के पार होगी
डॉ राजीव बिंदल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए 400 के पार होगी। इसी पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निंरतर जमीनी स्तर के ऊपर कार्यां में जुटी है और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिले और नरेंन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस लक्ष्य को लेकर हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी चली हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.