करनाल- बाजार में दुकानों और स्ट्रीट स्टाल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का सीधा असर लोगो की सेहत पर होता है । मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री खाने से अक्सर लोग बीमार पड़ते है । वही त्योहारों के सीजन में मिलावटी और अशुद्ध मिठाइयों और फूड आइटम की बिक्री खूब होती है ।
खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता में सुधार के लिए फूड सेफ्टी विभाग लगातार फिल्ड में कार्रवाई करता है । बीते साल जिले के फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाइयों, दूध, पनीर, मावा, खाद्य तेल और अन्य पदार्थों के सेंपल लिए थे । जिला फूड सेफ्टी आफिसर अमित चौहान ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा लिए गए 15 सेंपल जांच में फेल हुए है । ऐसे खाद्य पदार्थ लोगो की सेहत के लिए घातक हो सकते है । जिन दुकानों के नमूने फेल हुए है उनके खिलाफ आगामी एक्शन लिया जा रहा है । आठ संस्थानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जुर्माने की प्रोसेस शुरू हो गई है वही सात लोगो को नोटिस जारी कर दिए है ।
अमित चौहान ने बताया कि विभाग दुकानों के इलावा स्ट्रीट फूड पर लगातार नजर रखता है । सालाना 12 लाख की बिक्री करने वाले वेंडर को विभाग से सर्टिफिकेट लेना आवश्यक ।
