ज्वाली : राशपाल सिंह ( TSN)-पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज कांगड़ा चंबा के लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज के पक्ष में फतेहपुर विधानसभा की गोलवां, छतर व झुंभ खास पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की दिशा व दशा दोनों को बदल दिया है. विकास की नई इबारत लिखी है और मोदी की बदौलत भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है ।
वहीं प्रदेश सरकार को घेरते हुए राकेश पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन आज तक जनता के साथ किए किसी वायदे को पूरा करने में नाकाम रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में शुरू हिम कियर व आयुष्मान भारत व सहारा जैसी योजनाएं प्रदेश सरकार ने बंद करके आम गरीब लोगों के साथ विश्वास घात किया है. 15 महीने का कार्यकाल बीतने के बावजूद भी सरकार किसानों से दुध व गोबर खरीदने में नाकाम रही है.उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस पार्टी पूरी तरह टूट जाएगी. पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि चार जून को चुनाव परिणाम के बाद देश में और हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी और कांगड़ा चंबा से राजीव भारद्वाज ऐतिहासिक मतों की बढ़त से जीत दर्ज करेंगे ।उन्होंने कहा की दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म करके एक ईमानदार व विकासशील सरकार देश की जनता को समर्पित की है.यही वजह है कि आज देश का हर नागरिक नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है.
