मुख्यमंत्री सुख्खु के बहाने इंद्र दत्त लखनपाल के उपर निशाना साध रहे राजेंद्र राणा -कांग्रेस अध्यक्ष

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खु को हमीरपुर का न बताकर शिमला का बताने की मुहिम को कांग्रेस ने उनकी बौखलाहट करार दिया है। आज हमीरपुर में  प्रैस को जारी ब्यान में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी है और  मुख्यमंत्री,मंत्री या विधायकों को शिमला में रहना ही पडता है, लेकिन चंडीगढ से जो लोग हमेशा षडयंत्र करते आए हैं। सुजानपुर से जीतने के बाद जो लोग शिमला से ज्यादा चंडीगढ में ही रहे, वे किस मुंह से मुख्यमंत्री के शिमला से होने का आरोप लगा रहे हैं।
जिला कांग्रेस  अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि
मुख्यमंत्री की अगर शिक्षा-दीक्षा शिमला में हुई है तो इंद्र दत्त लखनपाल जो कि कांग्रेस छोडकर चले गए हैं, उनकी शिक्षा दीक्षा कहां हुई र्है। इंद्र दत्त लखनपाल का घर और उनकी शिक्षा दीक्षा भी शिमला में ही हुई है और बडसर विधानसभा क्षेत्र में तो उनका घर तक नहीं है। इंद्र दत्त लखनपाल भी मुख्यमंत्री की तरह ही शिमला नगर निगम में पार्षद रहे हैं। तो क्या कहीं भाजपा में अपना कद बडा रखने के चक्कर में मुख्यमंत्री के बहाने राजेंद्र राणा इंद्रदत्त लखनपाल के उपर तो निशाना नहीं साध रहे।
हार सामने देखकर जयराम ठाकुर को याद आई ओपीएस
सुमन भारती ने कहा कि  चारों सीटों पर लोकसभा में और 6 विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस की भारी जीत होने जा रही है, जिसके डर के कारण पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अब ओपीएस की याद आने लगी, जबकि अपने कार्यकाल में उन्होंने ओपीएस का जमकर विरोध किया था, ओपीएस मांगने वाले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई थी और पानी की बौछारें पुलिस के माध्यम से की थीं, उसको हिमाचल का कर्मचारी कैसे भूल सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.