/ Aug 30, 2026

BJP ने धनबल से हिमाचल पर थोपा चुनाव.. अब हरियाणा में अस्थिर हुई अपनी ही सरकार -रोहित ठाकुर

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में नामांकन  दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है. इसी  बीच राजनीतिक दल चुनावी रण की तैयारी में जुटे हुए हैं. हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक ली. रोहित ठाकुर ने इस दौरान हरियाणा के राजनीतिक प्रकरण का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा. साथ ही शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप को भी निशाने पर लिया. इसके अलावा रोहित ठाकुर ने हिमाचल की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा भी कर डाला.

लोग इंडिया एलाइंस और प्रोगेसिव एलाइंस को दे रही  समर्थन 
हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. रोहित ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल की चारों लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि शुरूआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं. इस दौरान रोहित ठाकुर ने शिमला के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप पर निशाना साधा. रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला के सांसद ने कई पंचायतों में एमपी फंड का एक भी रुपया खर्च नहीं किया. उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद ने शिमला की बात संसद में नहीं रखी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने हरियाणा के हालिया राजनीतिक प्रकरण के बहाने हिमाचल भाजपा पर तंज कसा. रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल पर धनबल से चुनाव थोपने का प्रयास किया. आज उनकी सरकार हरियाणा में अस्थिर हो गई. रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है. महंगाई 45 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. रोहित ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है. लोग इंडिया एलाइंस और प्रोगेसिव एलाइंस को समर्थन दे रहे हैं. बीते तीन चरणों में भाजपा को नुकसान हुआ है और भाजपा इसकी भरपाई अब नहीं कर पाएगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.