दुष्यंत चौटाला बोले प्रदेश BJP सरकार अल्पमत में.. राज्यपाल विधानसभा सत्र बुलाकर करवाएं फ्लोर टेस्ट

हिसार : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा सरकार से निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर तुरंत फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है। पत्र के बारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पमत में है और संविधान के मुताबिक राज्यपाल तुरंत विधानसभा सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट करवाएं। दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि जेजेपी मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करती है और खुले तौर पर इस भाजपा प्रदेश सरकार को बदलने के पक्ष में हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में दो महीने पहले बनी नई सरकार आज अल्पमत में है क्योंकि सरकार को समर्थन करने वाले दो विधायक पहले इस्तीफा दे चुके है और इसके बाद सदन में सदस्यों की संख्या 90 में से 88 रह गई  है, इनमें बीजेपी के 40, कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हलोपा और इनेलो के 1-1 और 6 निर्दलीय विधायक शामिल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तीन निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापसी के बाद भाजपा सरकार बहुमत खो चुकी है, ऐसे में राज्यपाल अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए हरियाणा सरकार को फ्लोर करवाने का आदेश दें। जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि जेजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर जेजेपी बाहर से खुलकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को स्पष्ट करना चाहिए कि वे विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार को बदलना चाहती है या नहीं ? अगर परिवर्तन चाहते है तो कांग्रेस को राज्यपाल को पत्र लिखने के लिए कदम उठाना चाहिए।
जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को हांसी विधानसभा का दौरा कर हिसार लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया। शेखपुरा, गगनखेड़ी, कुंभा, भाटोल रांगड़ान गांव में पहुंचे दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जनता आज बदलवा का मन बना चुकी है और इस परिवर्तन के दौर में जेजेपी सबसे मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि नैना चौटाला हिसार से भारी मतों से विजयी होकर हिसार की पहली सांसद के रूप में संसद पहुंचेंगी और क्षेत्र की आवाज बुलंद करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.