भाजपा असल मुद्दों से ध्यान हटाने का कर रही काम, खालसा टैक्स कानूनी की अवहेलना, पंजाब सरकार को करनी चाहिए कार्रवाई

शिमला, संजू -:कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे दावों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे, इसलिए इन्हें विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल या जनादेश बताना पूरी तरह भ्रामक है। भाजपा वास्तविक जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

नेगी ने कहा कि प्रदेश की 3754 पंचायतों में से लगभग 2400 पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत व्यवस्था में केवल प्रधान ही महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि वार्ड सदस्य भी उतनी ही अहम भूमिका निभाते हैं। यदि वार्ड सदस्य सहयोग न करें तो प्रधान अकेले पंचायत का संचालन प्रभावी ढंग से नहीं कर सकता। ऐसे में भाजपा द्वारा पंचायत चुनाव परिणामों को अपनी बड़ी जीत के रूप में प्रस्तुत करना वास्तविकता से परे है।उन्होंने कहा कि नगर निगम और शहरी निकाय चुनाव पार्टी आधारित होते हैं, जबकि पंचायत चुनाव खुले स्वरूप में संपन्न होते हैं। कुल्लू जिले की छह नगर पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को सफलता मिली है। इसके अलावा प्रदेश की 53 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से 29 पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए आंकड़ों को अपने पक्ष में पेश कर रही है।

पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर बोलते हुए नेगी ने कहा कि यह व्यवस्था महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की अवधारणा से प्रेरित है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा लाए गए 73वें और 74वें संविधान संशोधनों ने स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक मजबूती प्रदान की। इसी के माध्यम से महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और अनुसूचित जाति,जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा दिया है।मनरेगा के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रोजगार गारंटी योजना के तहत व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाता था,लेकिन वर्तमान में इस योजना को कमजोर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब केंद्र सरकार तय कर रही है कि प्रदेश के किस गांव में कितना कार्य होगा,जिससे राज्यों की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा की धनराशि भी समय पर जारी नहीं की जा रही है।महंगाई के मुद्दे पर नेगी ने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है।रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए,न कि राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।

वहीं पंजाब में हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों से कथित रूप से वसूले जा रहे खालसा टैक्स के मामले पर नेगी ने कहा कि यदि कोई संगठन या व्यक्ति कानून के दायरे से बाहर जाकर अवैध वसूली करता है तो यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस विषय को पंजाब सरकार के समक्ष उठा चुके हैं और राज्य सरकार भी मामले को उचित स्तर पर ले जा रही है।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.