/ Jul 27, 2026

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ऐलान, 6 जून को कुरुक्षेत्र में घेराव

करनाल/राकेश कुमार शर्मा:भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने करनाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर हुआ है।निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों का समय और मेहनत लगाने वाले अभ्यर्थियों को बार-बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

युवा कांग्रेस ने घोषणा की है कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। कटारिया ने कहा कि यह प्रदर्शन रोजगार और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि कथित पेपर लीक घटनाओं का असर प्रदेश के लाखों युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ा है।उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है।युवा कांग्रेस ने मांग की कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.