भाजपा विधायक दल का शिमला में प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

शिमला,संजू-:शिमला में भाजपा विधायक दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने सीटीओ से नाज़ चौक तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष के नेताओं और विधायकों के खिलाफ कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज करने, निगरानी कराने और राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने के आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा नेताओं और विधायकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उनका कहना था कि विजिलेंस की टीम सुधीर शर्मा के घर पहुंची, लेकिन कोई ठोस तथ्य नहीं मिलने के बावजूद अधिकारियों पर दबाव बनाकर मामला तैयार करने का प्रयास किया गया। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि पूर्व विधायक होशियार सिंह, विधायक आशीष शर्मा, उनके परिवार के सदस्यों तथा पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और इसी के विरोध में भाजपा विधायक दल सड़कों पर उतरा है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है और विपक्ष को निशाना बनाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और विधायकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव बिंदल ने कहा कि शिमला में आयोजित यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों और विपक्ष की आवाज को उठाती रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.