गुरुग्राम: टूटी सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर विकास के दावों को लेकर हमला

गुरुग्राम: सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कमल के फूल के कटआउट रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खराब सड़कों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

गुरुग्राम के सेक्टर-9 में ईएसआई अस्पताल के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया गया कि शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बावजूद लोगों को रोजाना खराब सड़कों का सामना करना पड़ रहा है और बारिश के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेक्टर-9 रोड पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि अस्पताल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस और आम लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। नेताओं ने सड़क मरम्मत और रखरखाव के कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शहर की जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की कि सेक्टर-9 समेत शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के शेष कार्य को मंजूरी, ₹378.48 करोड़ से होगा निर्माण

शिमला-:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के लंबे समय से लंबित शेष कार्य को अब नई गति मिलने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने परियोजना के बैलेंस कार्य के लिए ₹378.48 करोड़ की लागत का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया है। यह कार्य पिंजौर बाईपास से बद्दी-नालागढ़ सेक्शन (किमी 4+200 से 34+500) तक...

गुरुग्राम: टूटी सड़क पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर विकास के दावों को लेकर हमला

गुरुग्राम: सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कमल के फूल के कटआउट रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खराब सड़कों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुग्राम के सेक्टर-9 में ईएसआई अस्पताल के...

भाजपा विधायक दल का शिमला में प्रदर्शन, सरकार पर राजनीतिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

शिमला,संजू-:शिमला में भाजपा विधायक दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने सीटीओ से नाज़ चौक तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने प्रदेश सरकार...

जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का जवाब, बोले- बिना सबूत व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित नहीं

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक बहस को व्यक्तिगत स्तर तक ले जाना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।उन्होंने कहा...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

शिमला-:प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।इस निर्णय के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.