/ May 17, 2026

नागरिक अस्पताल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का औचक निरिक्षण..मरीज और उनके परिजनों से लिया फीडबैक

सोनीपत,21मार्च-प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सबको अच्छी सुविधाएं मुहैया हो,सबका समय पर इलाज हो और मरीज व उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़ें,इस उद्देश्य के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली सोनीपत के सिविल अस्पताल में औचक निरिक्षण करने पहुंचे।अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भाजपा अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर का जायजा लिया और इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल जाना।

अस्पताल प्रशासन को दिए सख्त दिशा निर्देश

मोहनलाल बडौली ने मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों ने भाजपा अध्यक्ष को दिव्यांग पत्र बनने में देरी होने की जानकारी दी।इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने नाराज़गी जताते हुए अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लिया और दो टूक कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज के साथ किसी भी तरह की असुविधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच है कि सरकारी अस्पतालों में सभी को मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि वो ये सुनिश्चित करें कि किसी भी मरीज या उनके परिजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गम्भीर है और निरंतर बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहती है,इस बजट में भी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस कर बजट बढ़ाने का काम किया है,नए डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई है।प्रदेशाध्यक्ष बडौली ने अस्पताल परिसर में मौजूद सभी मरीजों को आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति सजग है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.