बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया है.आरोपी सागर को हिरासत में लेने के बाद बिलासपुर लाया गया,जहां क्षेत्रीय अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
बता दे कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार,जिस दिन हमला हुआ था,उस दिन चारों आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे।हालांकि,अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन कर रही है।
