भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने 10 साल के शासनकाल में क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के तहत काम किया है जो वह नहीं कह रहे प्रदेश की जनता कह रही है गुटों में बटी कांग्रेस प्रदेश को सही दिशा नहीं दे सकती है। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास नीति के तहत पारदर्शी तरीके से काम किया है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की लोकसभा की 10 की 10 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बन आएगी। उन्होंने इनलो के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश पर एस आई टी का गठन हो गया है मामले की जांच चल रही है और दूध का दूध पानी का पानी होगा। नायब सिंह सैनी आज भारतीय जनता पार्टी के रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में 2024 के लोकसभा चुनाव के मध्य नजर लोकसभा के क्लस्टर, लोकसभा इंचार्ज, संयोजक , जिला अध्यक्षों और प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। इसके बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

कांग्रेस के शासनकाल में पर्ची और खर्ची का बोलबाला रहा है यह बात वह नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रदेश की जनता कह रही है आज प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी 2024 के लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के विभिन्न संगठनों की बैठक लेने पहुंचे थे उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के भारतीय जनता पार्टी को रेल में बिठाकर रेल बनाने वाली बात पर कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद गुटों में बटी हुई है वह प्रदेश की जनता को क्या दिशा निर्देश देगी। उन्होंने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में युवाओं को किस तरह से रोजगार दिए हैं वह दीपेंद्र हुड्डा कहीं भी आकर बता सकते हैं। जबकि इसके उलट वर्तमान सरकार में पारदर्शी तरीके से कम हो रहे हैं और हर क्षेत्र में समान रूप से विकास हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे किए हैं और धरातल पर कार्य दिखाई दे रहे हैं जबकि कांग्रेस शासन काल में झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति चलती रही और धरातल पर कार्य दिखाई नहीं दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.