भावना,कैथल(TSN): भैया दूज के उपलक्ष में 15 नवंबर को कैथल की अदालतों में काम काज सस्पेंड रहा। इस बारे में जिला बार एसोसिएशन की एक बैठक जिला प्रधान वेद प्रकाश ढुल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि भैया दूज के त्यौहार को देखते हुए 15 नवंबर को अदालतों में कामकाज नहीं होगा। कोई भी वकील अदालतों में पेश नहीं होगा। हर कोर्ट में परोक्सी कौंसिल नियुक्त किए जाएंगे जो 15 नवंबर को लगे केसों में तारीखें लेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें हर त्योहार का सम्मान करना चाहिए और हर त्योहार को धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को वर्क सस्पेंड रखा गया हैं। इस बारे में एक प्रस्ताव पास किया गया जिसकी एक प्रति सेशन जज को और अन्य न्यायाधीशों को भेज दी गई हैं।
