/ Jul 10, 2026

विमल नेगी की रहस्यमयी मौ.त पर भाजपा का कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)–जिला कांगड़ा भाजपा ने मंगलवार को धर्मशाला में कैंडल मार्च निकालकर विमल नेगी की रहस्यमयी मौ.त की सीबीआई जांच की मांग की यह कैंडल मार्च कचहरी अड्डा से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए इस कैंडल मार्च की अगुवाई भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पवन काजल ने की.

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन काजल ने कहा कि विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर जनता के मन में कई सवाल उठ रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो,ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके कैंडल मार्च में भाजपा के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया पवन काजल ने कहा, “विमल नेगी की मौत को सामान्य घटना मानना ठीक नहीं होगा सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश देने चाहिए विमल नेगी के परिजनों का भी कहना है कि उनकी मौत के पीछे गहरी साजिश हो सकती है परिवार वालों ने सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की है.उन्होंने कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहती गौरतलब है कि विमल नेगी की कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था,लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि यह सुनियोजित हत्या हो सकती है और इसकी गहराई से जांच जरूरी है भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.