/ Aug 31, 2026

जिला परिषद सदस्य कमल सैनी के विरुद्ध FIR दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

ऊना, राकेश ( TSN)- हरोली विधानसभा के ललड़ी जिला परिषद वार्ड से सदस्य कमल सैनी के विरुद्ध एक उद्योग प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का हरोली मंडल मुखर हो गया है । पार्टी प्रतिनिधियों ने कमल सैनी के पक्ष में एकजुट होकर हरोली में पुलिस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने एक स्वर में इस एफआईआर को राजनीति से प्रेरित और झूठी करार दिया । विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की , यही नहीं इस दौरान प्रदेश सरकार के विरुद्ध भी भाजपा प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की
पुलिस को ज्ञापन देकर दो दिन में जांच की मांग
 बता दें कि पिछले कल शुक्रवार को सिंगा की एक फैक्ट्री में उस समय तनाव का वातावरण उत्पन्न हो गया , जब वहां के मजदूरों ने उद्योग प्रबंधन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया । मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है , जिससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है । उनके घरों के चूल्हे जलने बंद होने को है और उनकी घर की स्तिथि खराब होने लगी है । अपनी समस्या का हल नहीं होते देख मजदूरों ने ललड़ी वार्ड के जिला परिषद सदस्य कमल सैनी से संपर्क किया , जिसके बाद कमल की अगुवाई में मजदूरों ने उद्योग परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया । उद्योग प्रबंधन से बात किए जाने से पूर्व कमल सैनी ने स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिस स्टाफ को भी बुला लिया था और पुलिस को मौजूदगी में ही उद्योग प्रबंधन से बात की गई थी । मजदूरों को जल्द से जल्द वेतन दिए जाने की मांग की गई । जिसके बाद उद्योग प्रबंधन ने कुछ दिनों के बाद वेतन दिए जाने की बात कही । लेकिन आरोप है कि बावजूद इसके कमल सैनी के विरुद्ध उद्योग प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज करवा दी गई । बहरहाल रोष प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधियों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कमल सैनी के साथ न्याय किए जाने की मांग की है ।
भाजपा नेता के पक्ष में उतरे पीड़ित मजदूर
वहीं भाजपा जिला परिषद सदस्य के पक्ष में फैक्ट्री के वो मजदूर भी उतर आए हैं जिनके वेतन के अधिकार के लिए भाजपा नेता उद्योग प्रबंधन से बात करने गए थे । इन मजदूरों ने भी उद्योग प्रबंधन पर उनका वेतन रोक जाने और त्यौहार तथा पारिवारिक खर्चों की गुहार के बावजूद उद्योग प्रबंधन द्वारा पैसा नहीं दिए जाने की बात मीडिया के कैमरों पर कही है । इन मजदूरों ने भाजपा नेता कमल सैनी को निर्दोष बताया है और उन पर झूठी एफआईआर दर्ज किए जाने का दावा किया है । यही नहीं उन्होंने आवश्कता पड़ने पर पुलिस और अदालत में भी गवाही दिए जाने का दावा किया है ।
 बहरहाल पुलिस ने भाजपा प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद उनकी शिकायत भी दर्ज कर ली है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है । पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर बिना भेदभाव के जांच की जाएगी और जल्द से जल्द मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.