शिमला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

शिमला,संजू-:स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को शिमला में तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहर की सड़कों से गुजरे।तिरंगा यात्रा की शुरुआत शिमला के सीटीओ चौक से हुई। इसके बाद यात्रा शेर-ए-पंजाब और मालरोड से होते हुए ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और तिरंगे से सराबोर नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा संगठन की ओर से देशभर में जिला मुख्यालयों और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।जयराम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।वहीं,भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और लोगों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और तिरंगे की रक्षा के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया है।ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान दे।सुरेश कश्यप ने कहा कि तिरंगा महज एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा लोगों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भाग लेने और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करने का संदेश दे रही है।

इस दौरान सुरेश कश्यप ने संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित कर रहा है,जिसके चलते देश और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है।कश्यप ने कहा कि पिछले करीब दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से सांसद अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाना चाहते हैं, लेकिन हंगामे के कारण उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल रहा।उन्होंने असम सहित देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर विषयों पर संसद में चर्चा होना बेहद जरूरी है।इसके अलावा मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा और उन्हें पारित किया जाना है,लेकिन लगातार हो रहे हंगामे से संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है।भाजपा सांसद ने कहा कि संसद की कार्यवाही चलाने में जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल होता है।ऐसे में यदि सदन लगातार बाधित रहता है तो सार्वजनिक धन और संसदीय समय दोनों का नुकसान होता है।उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से अपील की कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दी जाए और विपक्ष जनहित व देशहित से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सदन में उठाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.