Shimla,Sanju(TSN)—भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय अधिकारियों की आपात बैठक में प्रदेश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य के कुछ सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े मिलने की खबरें हैं,जिनकी जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है।उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि किसी भी अफवाह या असत्यापित जानकारी पर भरोसा न करें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु या हलचल दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।सुक्खू ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार से प्राप्त सभी दिशा-निर्देशों का पालन प्रदेश स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा,“हम हर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।प्रदेशवासी सजग रहें और सहयोग करें,घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।”
