/ Jun 13, 2026

30 दिन के भीतर हिम चंडीगढ़ शहर बसाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के कैबिनेट सब कमेटी ने दिए निर्देश

Shimla, 22 January-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शहर हिम चंडीगढ़ के निर्माण को गति देने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में चार कैबिनेट सब-कमेटियों की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें शिमला शहर और बद्दी-बरोटीवाला में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई।
बैठक में कैबिनेट सब-कमेटी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे हिम चंडीगढ़ के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 30 दिन के भीतर पूरी करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। हिम चंडीगढ़ के लिए 3400 बीघा भूमि पहले ही हिमुडा को ट्रांसफर कर दी गई है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिमला शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत अनाज मंडी, टिंबर मार्केट और मैकेनिकल वर्कशॉप्स को शहर के बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी के 12 बड़े आढ़तियों और सब्जी मंडी के 200 दुकानदारों के लिए नई जगहों और भवनों की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त शिमला ने संभावित स्थलों का निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जगत सिंह नेगी ने यह भी बताया कि शिमला शहर में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर पार्किंग निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें टूटीकंडी, संजौली और लिफ्ट की पार्किंग शामिल हैं। मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है और अधिकारियों को कानूनी सलाह के आधार पर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में समिति के सदस्य विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम शिमला के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर के सुझाव भी लिए गए। बैठक का उद्देश्य शिमला शहर में यातायात और भीड़भाड़ की समस्याओं का समाधान करना और हिम चंडीगढ़ के निर्माण के लिए तैयारियों को तेज करना था।
राजस्व मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी विभाग 30 दिन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे, जिससे हिम चंडीगढ़ का निर्माण समय पर शुरू हो सके और शिमला शहर का डिकंजेशन भी सुनिश्चित किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.