हिमाचल बनेगा राष्ट्रीय जलमार्ग विकास का केंद्र: IWAI के साथ MoU पर हस्ताक्षर

Shimla, 23 January-:कोच्चि में आयोजित अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (IWDC) की तीसरी बैठक में हिमाचल प्रदेश ने जल परिवहन के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की। इस उच्च स्तरीय बैठक में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की। खास बात यह रही कि बैठक का आयोजन क्रूज पोत “इंपीरियल क्लासिक” पर किया गया, जो भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने परिषद को जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि रावी नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-84) को रिवर क्रूज पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। रणजीत सागर बांध से चमेरा बांध तक प्रस्तावित इस परियोजना के तहत पहली जेटी जनवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।इसके अलावा सतलुज नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-98) को धार्मिक और पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश के तत्तापानी और नैना देवी मंदिर को पंजाब के आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब से जोड़ेगा। फिलहाल इस परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन प्रक्रिया जारी है।
बैठक के दौरान भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह MoU राज्य में जल परिवहन अवसंरचना के योजनाबद्ध और सहयोगात्मक विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।परिषद को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के अंतर्देशीय जलमार्ग नेटवर्क में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण नदियों का उद्गम राज्य से होता है। उन्होंने केंद्र सरकार से तकनीकी और वित्तीय सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया और विशेष रूप से हाइड्रो-इलेक्ट्रिक कैटामारन जैसे पर्यावरण-अनुकूल जहाजों को शामिल करने की मांग की, जो पहाड़ी राज्यों के लिए उपयुक्त हैं।
उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार जल परिवहन और पर्यटन के सतत विकास के लिए भारत सरकार और IWAI के साथ मिलकर काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से न केवल पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.