दीये और लड्डू बांटकर रामलल्ला के आगमन की मनाई खुशी…विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर जलाए दिए

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन संकल्प से सिद्धि का दिन  है। आज हर्ष, अर्पन, तर्पण का दिन है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में भी विभिन्न स्थानों पर दीये जलाकर, दीये बांटकर, लड्डू बांटकर रामलल्ला के आगमन की खुशी मनाई जा रही है। नाचकर झूमकर गाकर राम अवतार के आगमन को पर्व के रूप में पूरा देश मना रहा है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में की गई प्राण प्रतिष्टा को भी लाइव देखा।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के सैक्टर-16स्थित इंदिरा कालोनी में पहुंचकर स्थानीय लोगों को लड्डू व दीए  बांटे। इसके बाद  उन्होंने अग्रवाल भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव देखा। इस अवसर पर 3100 दीयों से लिखे ’जय श्री राम’ को वहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रज्जवल्लित किया। इस अवसर पर सभी रामभक्तों ने भजनों का आन्नद प्राप्त किया व खुशी का इजहार नाचझूम कर किया।
500 साल के अंदर लाखों लोगों ने दिया बलिदान 
 इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अग्रवाल भवन में श्री राम सदन कांफ्रैस हाल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल, नेत्री बंतो कटारिया, विशाल सेठ, ओमप्रकाश देवीनगर, उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम लल्ला लगभग 500 वर्षों के बाद  आज अपने भव्य मंदिर के अंदर प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों को और विश्व के हर कोने में जहां जहां पर भी सनातनी लोग है ,को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में इससे बड़ा खुशी का पल कोई नही हो सकता।  आज  हम प्रत्यक्ष रुप से भगवान रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा अपनी आंखों से देख रहे हैं । इस मंदिर के निर्माण के लिए 500 साल के अंदर लगभग 400000 लोगों ने अपना बलिदान दिया और बलिदान की इस गाथा में पिछले 30 वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.