/ Jul 07, 2026

बिलासपुर में होगा कांग्रेस सरकार का दो वर्ष के कार्यकाल पर समारोह… तैयारियां जोरों पर

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस मौके को खास बनाने के लिए 11 दिसंबर को बिलासपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश सरकार अपनी दो वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करेगी और आगामी तीन वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं का रोडमैप भी साझा किया जाएगा।
भाजपा के पास नहीं बोलने का  कोई मुद्दा – जगत नेगी 
इस संबंध में वीरवार को सर्किट हाउस, बिलासपुर में एक फाइनल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री नेगी ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा 11 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। इस समारोह के दौरान लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता की भीड़ को संभालने, तथा खानपान और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। जब उनसे भाजपा द्वारा संभावित विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया।तो उन्होंने कहा विरोध प्रदर्शन सबका अधिकार है लेकिन विरोध के लिए विरोध करना गलत है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह राष्ट्रीय स्तर पर असफल साबित हुई है। इसी कारण वह इस तरह के कदम उठा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.