/ Jul 07, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो की सौगात.. एथलीट निषाद को 7 करोड़ 80 लाख

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ो के इनाम देकर हिमाचल सरकार ने सम्मनित किया है। शिमला में खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए  पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पैरा एथलेटिक्स में ऊना के निषाद को 7 करोड़ 80 लाख देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कबड्डी हैंडबॉल क्रिकेट  में देश का नाम रोशन करने वाले 21 खिलाड़ियों को 14 करोड़ 77 लाख की राशि देकर सम्मानित किया गया।
कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है… CM 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का जो नारा दिया था उसका सबूत ओलंपिक पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मान राशि 8 गुना बढ़ाई गई है और आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को करोड़ों की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया है. भाजपा केवल समोसे और टॉयलेट की बात कर सकती है. कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है..सरकार आने वाले समय में  स्कूल कालेजों के राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वालो को भी सम्मानित करेगी।
मुख्यमंत्री ने  खेल मंत्रालय में पिछले बजट में किया  अभूतपूर्व बदलाव – यादवेन्द्र गोमा 
वहीं  युवा एवम खेल सेवा मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने  खेल मंत्रालय में पिछले बजट में अभूतपूर्व बदलाव किया। मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। वर्तमान सरकार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है ओलंपिक पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए पहले जहां 3 करोड रुपए था इस सरकार ने 5 करोड रुपए किया है वहीं रजत पदक के लिए 2 करोड़ थे अब 3 करोड रुपए दिए जा रहे हैं और  कांस्य  पदक में एक करोड़ की जगह 2 करोड़ की राशि की गई । एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक के लिए जहां 50 लाख था अब 4 करोड रुपए दिया जा रहा है रजत पद के लिए  30 लाख था और ढाई करोड़ में दिया जा रहा है। कांस्य पदक 20 लाख था और डेट करोड रुपए दिया जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में  जहां स्वर्ण पदक के लिए 50 लख रुपए था अब 3 करोड रुपए किया गया है रजत पद के लिए 30 लख रुपए दो करोड़ किया गया है और कांस्य पदक 20 लाख था और एक करोड़ पर किया गया है। यादवेंद्र घूमने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली सभी खेल परीक्षा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर यात्रा के लिए एसी थ्री रेल किराया और 200 मीटर से अधिक यात्रा पर इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया देने का प्रावधान किया है।
खिलाड़ी बोले..इस तरह के सम्मान समारोह से बढ़ता है  मनोबल
वहीं सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। सरकार को स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है क्योंकि खिलाड़ी स्कूल से ही निकल कर आते हैं ऐसे में स्कूली स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं देने पर सरकार को फोकस करना चाहिए।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 
एथलेटिक्स में  ऊना के निषाद कुमार को 7 करोड़ 80 लाख, मंडी के अजय कुमार को एथलेटिक्स 2 करोड़ 50 लाख ,कब्बडी में सिरमौर की रीतू नेगी ,पुष्पा राणां, सुषमा ,सोलन की कुमारी ज्योति ,बिलासपुर की कुमारी निधि सहित पुरुष कब्बडी टीम के सदस्य रहे ऊना के विशाल भारद्वाज को 33 लाख 32 हजार 800 रु  की बराबर सम्मान राशि दी गयी । इसके  अलावा फेंसिंग खिलाड़ी कुमारी ज्योति दत्ता को 3 लाख , हैंडबॉल टीम की सदस्य रही बिलासपुर की  दीक्षा , शालिनी, प्रियंका ठाकुर ,सोलन की निधि ,मिताली ,भावना ,मेनका को 3-3 लाख सम्मान राशि दी गई है। वहीं बोसिया में मंडी की अंजली को  3 लाख , क्रिकेट में रेणुका सिंह 13 लाख 32 हजार , भारतोलन में विकास ठाकुर को  2 करोड़ ,बॉक्सिंग में  मंडी के आशीष कुमार को  5 लाख  सहित शूटिंग में  हमीरपुर के विजय कुमार को 2 लाख रु सम्मान राशि के रूप में आवंटित  किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.