पंचकूला- सीएम मनोहर लाल ने खडक मंगोली के साथ स्लम कालोनी का दौरा किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ एचएसवीपी विभाग के कई अधिकारी भी रहे मौजूद। खडक मंगोली समेत पंचकुला की स्लम बस्तियों के गरीबों के पुनर्वास योजना पर काम कर रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान
पंचकूला की स्लम बस्तियों के पुनर्वास की प्लानिंग चल रही है :- सीएम मनोहर लाल
यहां 59 एकड़ के करीब जमीन है यहां पर पंचकूला की बस्तियों के लोगों का पुनर्वास कैसे किया जा सकता है
एचएसवीपी के जिम्मे लगाया गया है
पुनर्वास की योजना पर काम किया जा रहा है :- सीएम मनोहर लाल
7500 के करीब झुगियां आईडेंटिफाई की गई है, सभी को इसका लाभ मिल सकेगा
घग्गर एरिया में कुछ जमीन ऐसी है :- सीएम मनोहर लाल
एचएसवीपी की तरफ से कुछ जमीन एक्वायर की गई थी, उनकी उपयोगिता इसलिए नहीं है क्योंकि जमीन काफी नीचे है।
घग्गर के पानी को सेव करते हुए उसे जमीन का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है , उस पर भी चर्चा हुई
स्लम फ्री करने को लेकर हर शहर की अपनी-अपनी प्लानिंग बनेगी, स्लम फ्री करने को लेकर कई तरह की प्लानिंग पर काम करेंगे एंव कई तरह के मॉडल पर काम किया जाएगा
आज सुबह चंडीगढ़ की स्लम बस्तियों का दौरा किया, वहां किस तरीके से पुनर्वास किया गया है वह जायजा लिया
जो लोग अवैध कब्जा करके बैठे हैं वह समस्या भी दूर हो जाए, लोगों को छत भी मिल जाए यही कोशिश रहेगी, अंतोदय की सोच के तहत गरीब व्यक्ति को घर कैसे मिले
किसानों के मुद्दे पर बोले मुख्यमंत्री
अच्छी बात है, अगर किसी विषय पर सहमति बनती है, अभी किसानों ने दो दिन का समय लिया है, नई प्रस्ताव किसान भी विचार कर रहे हैं
बजट पर बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने बजट पर कहा आज का दौरा बजट की वजह से ही है, गरीबों को सुविधा कैसे दी जाए अंत्योदय, गरीब का कैसे विकास हो इस पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन पर बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल
चुनाव से पूर्व की राष्ट्रीय परिषद की बैठक थी, आगामी लोकसभा चुनाव एंव बूथ स्तर पर कैसे तैयारी की जाए इस पर चर्चा हुई।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी उत्साह से लगे हुए हैं :- सीएम मनोहर लाल
हमारा टारगेट बीजेपी 370 पार ,एनडीए 400 पार, हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीतेंगे- सीएम मनोहर लाल
