/ Oct 17, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ, बोले—”खेल है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत

Haryana,11 November-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।मैदान में दौड़ने वाला युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।

अंबाला जिले के नारायणगढ़ स्थित बड़ागढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेटचैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 16 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और फोर लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का शिलान्यास भी किया।उन्होंने एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर हरनूर कौर को सम्मानित किया और कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रधानमंत्री मोदी के “खेलो और आगे बढ़ो” संदेश को साकार कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ागढ़ की धरती से उभरने वाले खिलाड़ी देश-विदेश में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के चार हजार से अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा— “मैदान में गूंजे युवा पुकार,जीत का रखो सदा विचार, हार से सीखो हिम्मत ना हारो,नई उड़ान भरो सपनों को संवारो।उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब प्रदेशभर में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी वर्ष मनाया जा रहा है,जिनका जीवन बलिदान और साहस का प्रतीक है।सैनी ने कहा कि आधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से हरियाणा में खेलों को नई दिशा मिलेगी। सरकार ने खेलों के विकास के लिए बजट को दोगुना से अधिक बढ़ाते हुए 589 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया है।प्रदेश में अब तक 3 राज्य स्तरीय, 21 जिला स्तरीय, और 245 ग्रामीण स्टेडियम समेत 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ और 11 सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.