दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में बढ़ी सुरक्षा, बिलासपुर बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

Bilaspur,11 November-:दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इंटर-स्टेट बॉर्डर, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बिलासपुर जिला में सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर प्रवेश बिंदु पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है और आने-जाने वाले व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की जा रही है। पुलिस ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से दिशा-निर्देश मिलते ही जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “इंटर-स्टेट बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती को मजबूत किया गया है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।एसपी धवल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम जनता सतर्क रहे और किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दे। “शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,और जनता का सहयोग सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाता है।प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थलों पर CCTV मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र से संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.