मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने की बाढ़ प्रभावित नदियों की वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए केंद्र से स्पष्ट नीति की मांग

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।मुख्यमंत्री ने केंद्र से ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट एवं सक्षम दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि ऐसे प्रस्तावों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक वर्षा,बाढ़ और फ्लैश फ्लड के कारण नदियों में बड़ी मात्रा में मलबा,बोल्डर,पत्थर और रेत जमा हो जाती है।इससे नदी की जल वहन क्षमता प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास की बस्तियों,सड़कों,पुलों,वनों और अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।उन्होंने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संवेदनशील नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक और समयबद्ध ड्रेजिंग आवश्यक है।उन्होंने वन सलाहकार समिति के निर्णयों एवं सिफारिशों के आधार पर ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित करने का आग्रह किया। साथ ही,पर्यावरण मंत्रालय के परिवेश पोर्टल पर नदी ड्रेजिंग के लिए अलग श्रेणी बनाने की मांग की, ताकि इसे पारंपरिक खनन गतिविधियों से अलग माना जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के बाद नदी चैनल से मलबा हटाने का उद्देश्य खनन नहीं,बल्कि नदी की जल वहन क्षमता बहाल करना, प्रवाह में आए अवरोधों को दूर करना तथा मानव जीवन और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने नदी ड्रेजिंग परियोजनाओं को क्षतिपूरक वनीकरण की अनिवार्यता से छूट देने का भी अनुरोध किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ड्रेजिंग कार्य केवल वैज्ञानिक आकलन, रीप्लेनिशमेंट स्टडी और विस्तृत ड्रेजिंग प्लान के आधार पर करेगी। हटाई जाने वाली सामग्री की मात्रा और ड्रेजिंग क्षेत्र का निर्धारण वैज्ञानिक मानकों के अनुसार किया जाएगा तथा सभी कार्य गैर-मानसून अवधि में पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित सुरक्षा उपायों के अनुरूप होंगे।मुख्यमंत्री ने नदी से निकाली गई सामग्री के सुरक्षित, विनियमित उपयोग और निस्तारण के लिए स्पष्ट व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ड्रेजिंग से प्राप्त सामग्री के विनियमित उपयोग एवं निस्तारण से अर्जित शुद्ध राजस्व का उपयोग सतत विकास और वन संबंधी गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट एवं सक्षम दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के साथ-साथ प्रदेश की व्यावहारिक आवश्यकताओं और हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावी नदी प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आवश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया।बैठक में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, प्रधान सचिव (वन) एम. सुधा तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

अंबाला अनाज मंडी में धान का उठान तेज, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

अंबाला-:हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है।अंबाला अनाज मंडी में भी धान की खरीद और उठान का काम तेजी से चल रहा है।शुरुआती दौर में गेट पास,खरीद और उठान में आ रही परेशानियों के बाद अब व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल रहा...

पांगी के सेबों को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेबों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘पांगी एप्पल’ ब्रांड का शुभारंभ किया।इस पहल से पांगी के सेबों को अपनी विशिष्ट पहचान मिलेगी और स्थानीय उत्पादों के लिए अलग बाजार विकसित करने में मदद मिलेगी।प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगी 320 नई पीजी सीटें,केंद्र देगा 415 करोड़ रुपये-: जेपी नड्डा

शिमला-:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी)मेडिकल सीटें सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस योजना के तहत केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाएगी।नड्डा के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.