ऊना : विकास शर्मा ( TSN)– ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को श्रावण अष्टमी मेला शुरू हो गया. मंदिर न्यास द्वारा मंदिर के कपाट प्रातः काल 4:00 बजे खोल दिए गए. अब रोजाना मेला समाप्त होने तक मंदिर में 24 घंटे श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन मिल सकेंगे।
बिना दर्शन पर्ची के किसी को भी दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी
श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची की अनिवार्यता मंदिर न्यास द्वारा की गई है. मंदिर न्यास द्वारा यह दर्शन पर्ची तीन स्थानों पर दी जा रही है. इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली पास के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जा रही है. चिंतपूर्णी मंदिर परिसर क्षेत्र फूलों से सजाया गया है, जो की आकर्षण का केंद्र है.मंदिर की सजावट का काम एक पंजाब के श्रद्धालु द्वारा कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची ली।मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को कतार में ही दर्शन कराए जा रहे हैं. इसके अलावा पंजाब की लंगर संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु भी लंगरों में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं देर शाम तक 15 से 20000 श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है और आगे आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।
