/ Oct 13, 2026

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है।
कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने में विफल रही, जिसके कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। भूमि अधिग्रहण में देरी, आवश्यक अनुमतियों का लंबित रहना और विभागों के बीच तालमेल की कमी को उन्होंने मुख्य कारण बताया। मार्च 2025 तक भी भूमि का पूरा हस्तांतरण नहीं हो सका।उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में खनन अनुमति मिलने में देरी, हाई वोल्टेज बिजली लाइनों के शिफ्टिंग में बाधा और 2023 की भारी बारिश ने परियोजना को प्रभावित किया, लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की ही है।
सांसद के अनुसार केंद्र सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है। नई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सड़क के रखरखाव के लिए एजेंसियां तैनात की गई हैं। लगभग 30.3 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग का 17 किलोमीटर हिस्सा हिमाचल में आता है, जो औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।भाजपा सांसद  ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल श्रेय लेने की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
इधर, राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिला परिषद उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा निर्धारित प्रारूप में देना होगा और नामांकन के समय अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा। इसी खाते के माध्यम से सभी लेन-देन किए जाएंगे, जिनकी निगरानी प्रेक्षक करेंगे।हालांकि बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए खर्च सीमा तय नहीं की गई है, जिसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आयोग का तर्क है कि ये चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं और खर्च क्षेत्र के अनुसार बदल सकता है।शहरी निकाय चुनावों के लिए भी खर्च सीमा निर्धारित की गई है। नगर निगम पार्षद उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपये, नगर परिषद उम्मीदवार 75 हजार रुपये और नगर पंचायत उम्मीदवार 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे।राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.