शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक, संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है।
बैठक में शामिल होने के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत करना है, ताकि पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की जो भी शिकायतें हैं, उन्हें भी बैठक में उठाया जाएगा और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य मंत्री दोपहर बाद शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा की संभावना जताई गई।रजनी पाटिल ने संगठन में लंबित नियुक्तियों के मुद्दे पर कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक खबर सामने आएगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की नाराजगी और उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर भी रजनी पाटिल ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और कांग्रेस के साथ ही बने रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी हाल ही में आनंद शर्मा से मुलाकात हुई है, जिसमें सकारात्मक बातचीत हुई।
रजनी पाटिल ने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच कभी-कभी असंतोष होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे पार्टी की एकजुटता पर कोई असर नहीं पड़ता।इसके अलावा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए पहले जनगणना और परिसीमन जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर जल्दबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है।बैठक को हिमाचल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठनात्मक मजबूती, सरकार के साथ तालमेल और आगामी रणनीति को लेकर दिशा तय की जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.