शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- 31 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी, कल्लू और शिमला में तीन जगहों पर बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है. सभी प्रभावित इलाकों में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सभी जगह से अब तक 6 शव अब बरामद किए गए हैं. वहीं 47 लोग अभी भी लापता है. रामपुर के समेज में सबसे बड़ा हा*दसा पेश आया, जहां लगभग पूरा गांव बह गया है.यहां 301 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं. मगर अब तक 33 लोग लापता है और 1 भी व्यक्ति का रेस्क्यू नहीं हो पाया है. इन हा*दसों में 60 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं.साथ ही दर्जनों पशु शेड, दुकानें और स्कूल भी ध्वस्त हो गए हैं.
समेज में 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे
राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई की रात हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शिमला और कुल्लू में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है. उन्होंने कहा कि निरमंड तहसील में करीब रात 2:30 बजे और समेज में सुबह 4:45 पर बादल फट गया जिसके बाद यहां पर जान और माल का नुकसान हुआ है. ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि इन हा*दसों में अब तक 6 श*व बरामद कीए गए है. जिसमें चार मंडी ज़िला में और दो कुल्लू ज़िला से प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस पूरे हा*दसे में 60 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. वहीं 35 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. इसके अलावा बादल फटने से 45 पशु शेड, 10 दुकानें, 4 स्कूल और एक स्वास्थ्य केंद्र भी तबाह हो गया है.ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान शिमला ज़िला में रामपुर के समेज में हुआ है. यहां एक ही परिवार के 16 लोग बह गए,अभी तक 33 लोग लापता है. ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि यहां पर NDRF, SDRF, CISF, होमगार्ड के लगभग 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हा*दसे के स्थान से लेकर आगे बैराज तक लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मगर अभी तक एक भी व्यक्ति का सुराग नहीं मिला है.
मानसून में अब तक 144 मौ*तें रिकॉर्ड की गई
ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि मानसून में अब तक 144 मौ*तें रिकॉर्ड की गई हैं. जिसमें से 77 मौ*तें केवल बरसाती हा*दसों की वजह से हुई हैं. उन्होंने बताया कि अब तक मानसून में 655 करोड़ का अनुमानित नुकसान प्रदेश को हुआ है. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है समेज में सबसे ज्यादा टीम डिपोट की गई है. इसमें NDRF, SDRF, CISF, होमगार्ड की जवान और स्थानीय प्रशासन रिसर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.
