नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार के बदलते फैसलों को लेकर सुक्खू सरकार को घेरते हुए भी नजर आए। जयराम ने कहा कि नशे के खिलाफ भाजपा, प्रदेश कांग्रेस के साथ खड़ी है, लेकिन हैरानी की बात है कि सीएम सुक्खू अपने ही लिए फैसलों पर अडिग नहीं हैं। बिना सिर-पैर के अपने ही लिए फैसलों को सीएम सुक्खू को अब बदलने की आदत हो गई है, जिस कारण सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि सोमवार को पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने नगर निगम मंडी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया और एक के बाद एक चार नुक्कड़ जनसभाएं भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे शहरी निकाय और पंचायती राज के चुनाव भाजपा की सत्ता वापिसी की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.