पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान आम जनता में चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है।
कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से बाजारों में नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी कारोबार से जुड़े व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं, जबकि पर्यटन और ट्रेवल सेक्टर में भी अनिश्चितता का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि यदि सरकार को आर्थिक हालात को लेकर किसी प्रकार की आशंका है तो देश के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के कारण देश को महंगा कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान सरकार ने आर्थिक संकट की संभावना से इनकार किया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ा दिए गए, जिसका सीधा असर होटल, ढाबों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ा है।राठौर ने कहा कि सरकार को जनता पर बोझ डालने से पहले अपने खर्चों में कटौती करनी चाहिए। मंत्रियों और अधिकारियों के विदेशी दौरों तथा सरकारी फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण हैं तो सरकार पारदर्शिता के साथ देश को वास्तविक स्थिति बताए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।वहीं, नारकंडा नगर पंचायत में निर्विरोध चुनाव होने पर कुलदीप राठौर ने स्थानीय जनता को बधाई देते हुए इसे लोकतांत्रिक सहमति और आपसी भाईचारे का सकारात्मक उदाहरण बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.