शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है.उन्होंने कहा कि मै एक योद्धा हुं, आम परिवार से निकला हुआ योद्धा हुं और योद्धा संघर्ष करता हैऔर जीत संघर्ष की होती है.
कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी
सीएम सुखविंदर सिंह के पद से इस्तीफा देने की खबरों को लेकर सीएम खुद मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस में उनके इस्तीफे की खबर चल रही है जो गलत है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है.उन्होंने कहा कि मै एक योद्धा हुं, आम परिवार से निकला हुं योद्धा संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है.सीएम ने कहा कि जो प्रोपोगेंडा कर रहे हैं और विधायकों को बरगलाने का काम कर रहे हैं उन्हें स्पष्ट कहना चाहता हुं कि बजट में बहुमत को वे साबित करेंगे.उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं वो राजनीतीक लाभ भी नहीं उठा पाएंगे और कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी.उन्होंने कहा कि ये सरकार आम आदमी की सरकार है, कर्मचारी की सरकार है, महिलाओ के सम्मान की सरकार है. सीएम ने कहा की भाजपा जिस तरह का व्यवहार सदन में कर रही है, वे उचित नहीं है.प्रदेश में कांग्रेस सरकार पांच सालों तक चलेगी.
