पलवल में आई अप*राधों में गिरावट…डीएसपी बोले जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिला पुलिस ने 2023 और 2024 के जनवरी और फरवरी माह के आंकड़े पेश कर बताया की 2023 की तुलना में 2024 के प्रथम 2 माह में अप*राधों में गिरावट आई है। डीएसपी दिनेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए अलग अलग अप*राधों के बिंदुवार आंकड़े पेश करते हुए कहा की पलवल जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है,  अगर पलवल में रहना है तो अप*राध छोड़ने होंगे अन्यथा जिला छोड़ना होगा।
पलवल डीएसपी दिनेश यादव ने दी ये जानकारी 
 पलवल डीएसपी दिनेश यादव ने बताया की वर्ष 2023 में जनवरी और फरवरी माह में ह*त्या के 6 मुकदमे दर्ज हुए जबकि इस साल 4 मामले सामने आये हैं जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं  ह*त्या के प्रयास  के पिछले साल के 16 मुकदमों की तुलना में केवल 8 मुकदमे दर्ज हुए हैं जिनमें 47 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है और इस वर्ष लूट और स्नेचिंग के 9 मामलों में 28 लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया की फिरौती के पिछली साल के 4 मुकदमों की तुलना में अबकी बार तीन घटनाएं सामने आई है.जिनमें 11 मुल्जिम काबू किए  हैं। उन्होंने बताया की सख्त चोट के 34 मुकदमों की तुलना में 18, साधारण मार*पीट के 20 मामलों की तुलना में 10 मामले, बला*त्कार के 16 मामलों की तुलना में 4, छेड़*छाड़  के 22 मुकदमों की तुलना में 9, दहेज़ के 20 मामलों की तुलना में 13, सड़क दुर्घ*टना में मृ*त्यु के 49 की तुलना में 31, सड़क दुर्घ*टना में घायल के 52 मुकदमों की तुलना में 46, साधारण चोरी के 56 की तुलना में अबकी बार केवल 32 मामले सामने आये हैं. उन्होंने बताया की इस दौरान पुलिस ने 2 इनामी बदमाश, 15 उद्घोषित अपराधी और 32 बेल जंपरों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। अ*वैध हथियार की तस्करी और सप्लाई के मामलों में 51 आरोपियों के खिलाफ 48 मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। द्रूस त*स्करी में 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब साढ़े 3 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किये हैं। वही श*राब की अ*वैध तस्करी और सट्टा खाईवाली में भी पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसी है।
डीएसपी दिनेश यादव ने बताया की अबकी बार पुलिस ने ट्रेफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 करोड़, 42 लाख, 78 हजार, 300 रुपये का जुर्माना भी किया है। डीएसपी ने बताया की वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुल 882 मुकदमे दर्ज हुए जिनकी तुलना में इस बार 716 मुकदमे दर्ज हुए हैं जो पिछली बार के मुकदमों से 166 यानी 18.8 प्रतिशत कम है। डीएसपी ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा की अगर पलवल में रहना है तो अपराधियों को अपराध छोड़ना होगा अन्यथा पलवल जिला क्योँकि अपराधियों के लिए पलवल में कोई स्थान नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.