दिल्ली (एकता): दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने गुरुवार को पेश नहीं होंगे। बता दें कि केजरीवाल आज चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के संयोजक और केजरीवाल कुछ ही देर में रैली करेंगे।

जानकारी के मुताबिक आज सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर में रोड शो में हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने ED द्वारा उन्हें भेज गए समन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ED के नोटिस को गैर कानूनी बताया है।
