Birthday Special: बॉलीवुड के किंग खान का ‘जवान’ के रूप में अभी भी जलवा बरकार, विश करने Mannat के बाहर उमड़े फैंस

मुंबई (एकता): बॉलीवुड के किंग खान आज 2 नवंबर को अपना 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। Shahrukh Khan हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक हैं। उनके देश-दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। खास बात यह है कि किंग खान के जन्‍मदिन पर उनके फैंस के बीच इसका क्रेज देखने को मिला। वह उनके घर ‘मन्‍नत’ के बाहर आधी रात को ही उमड़ पड़े।

 

इस दौरान पूरा दीवाली जैसा जश्न मनाया गया। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान का ‘जवान’ के रूप में अभी भी जलवा बरकार है। वह 58 के होकर भी जवान ही दिखते हैं। हालांकि शाहरुख खान की जवान फिल्म को रिलीज हुए 55 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ये फिल्म नित नए कीर्तमान रचने में अभी भी पीछे नहीं हैं।


OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही शाहरुख खान की Jawan

शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी Jawan आज 2 नवंबर 2023 को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही है। फैंस इसे शाहरुख खान के Birthday का रिटर्न गिफ्ट मान रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 55 दिन हो चुके हैं। लेकिन इसका जलवा अभी बरकरार है। शाहरुख खान कई चीजों में दिखावे से बचते हैं। जैसे वे पर्सनल और प्रोफेशनल के बीच का अंतर बखूबी समझते भी हैं और फॉलो भी करते हैं।


जानें कैसे हुई फिल्म करियर की शुरुआत

शाहरुख खान ने फौजी, सर्कस, दिल दरिया जैसे टीवी शोज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई और फिर साल 1992 में फिल्म Deewana से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। शाहरुख खान को इस फिल्म से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। 58 बसंत पार चुके शाहरुख खान के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो वे वाकई में बॉलीवुड के किंग खान हैं। वह अपनी मेहनत से ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। स्क्रीन पर ऐसे नायक बहुत कम ही उभरते हैं। उन्होंने ‘दिवाना’ फिल्म से लेकर ‘जवान’ तक अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा में ऐसा कोई एक्टर फिलहाल नजर नहीं आता है जो इन दोनों पीढ़ियों पर समान राज करता हो। शाहरुख खान का स्ट्रगल भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।


शाहरुख खान कितने फिल्म में काम कर चुके हैं?

शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद से अबतक उन्होंने 95 हिंदी फिल्मों में काम किया है।


शाहरुख खान की कौन सी फिल्म सबसे पहले रिलीज हुई?

शाहरुख खान की पहली फिल्म थी ‘दीवाना’ जो कि 1992 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री राजा मुराद और दिव्या भारती थीं।

उन्होंने कितने राष्ट्रीय पुरस्कार जीते?

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ के नाम से मशहूर शाहरुख ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित उनकी कई प्रशंसाओं के बावजूद, उन्हें अभी तक अपने अभिनय कौशल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.