/ Aug 30, 2026

सीएम मीडिया एडवाइजर का भाजपा पर किया पलटवार,बोले मदद की नहीं, लोगों को कर रहे भ्रमित

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-11 दिसंबर को 2 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और बिलासपुर में कांग्रेस जश्न मना रहे हैं और.इसको लेकर भाजपा भी ह.मलावर है और पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया है और भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए हैं.
सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने  कहा कि आज से 2 साल पहले प्रदेश की जनता ने विधानसभा में बदलाव किया और कांग्रेस को सत्ता सौंपी और 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी। सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां थी आर्थिक चुनौती के बाद प्राकृतिक आपदा की चुनौती थी उसके बाद प्रदेश में राजनीतिक आपदा आई और भाजपा द्वारा षड्यंत्र रच  कर प्रदेश की सरकार गिराने का प्रयास किया गया लेकिन भाजपा उसमें फेल हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेश की हार्दिक व्यवस्था को सुधारने के लिए रोड मैप तैयार किया और पहले वर्ष में ही 2200 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू जुटाया गया। और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री रात दिन काम कर रहे हैं
केंद्र  से  हिमाचल के लिए आर्थिक मदद क्यों नहीं दिला पाए
नरेश चौहान ने  कहा कि  प्रदेश में भाजपा की पूर्व सरकार गैर विजन की सरकार रही ।5 साल में भाजपा कोई भी पांच बड़ी उपलब्धि नहीं बता सकती है । प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास तक नही किया गया।चुनाव से पहले 900 संस्थान खोल दिए।जिसके के लिए पैसे का  कोई इंतजाम नहीं था ये सभी  राजनीतिक दृष्टि से घोषणा चुनाव को देखते हुए की।हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव के समय जो गरंटिया दी गई है उसमें से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है।11 दिसम्बर को सरकार जहा दो सालों की उपलधियो को जनता के सामने रखेगी. वही आने वाले तीन सालों का रोडमैप भी बताया जाएगा।भाजपा केवल लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है.प्रदेश की जनता ने भाजपा को विपक्ष में बिठाया है.ऐसे में उन्हें अपनी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और प्रदेश में काम करे। भाजपा को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि जब प्रदेश में आपदा आई तो उसे समय  केंद्र की सरकार से  हिमाचल के लिए आर्थिक मदद क्यों नहीं दिला पाए।
पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश को योजनाओं में नहीं किया  शामिल 
वहीं पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश को योजनाओं में शामिल न करने पर भी अपना  नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के कई राज्यों को पर्यटन को विकसित करने के लिए राशि जारी की गई है और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी अपनी सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट डाली थी लेकिन हैरानी की बात है कि हिमाचल प्रदेश में भी कई योजनाएं केंद्र को भेजी थी उसमें से एक भी योजना शामिल नहीं की गई है और ना ही उसके लिए कोई बजट का प्रावधान किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.