/ Aug 29, 2026

केडीबी के बाहर “गीता जयंती महोत्सव बंद करो” के लगे नारे,अस्थाई दुकानदारों ने जताया विरोध

कुरुक्षेत्र, 2 दिसंबर –कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रशासन द्वारा अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान केडीबी, जयराम आश्रम, अर्जुन चौंक, मेला ग्राउंड  आदि क्षेत्रों के सामने लगी अस्थाई दुकानों को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज असंख्य अस्थाई दुकानदारों ने उनका सामान हटवाने के विरोध में केडीबी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए “गीता जयंती महोत्सव बंद करो” के नारे भी लगाए।
कई वर्षों से बाहर लगा रहे दुकानें, पहली बार हुई ऐसी परेशानी
वहीं कुरुक्षेत्र, अंबाला व अन्य शहरों से गीता महोत्सव में अस्थाई दुकानें लगाकर विभिन्न प्रकार का सामान बेच रहे इन अस्थाई दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से गीता जयंती महोत्सव के दौरान अस्थाई दुकानें लगाकर अपना सामान बेचते हैं,जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती है। इस बार भी वे खिलौने, चूड़ियां, कपड़े, खाने पीने का सामान, बच्चों के खेलने का सामान व अन्य प्रकार का समान पर्यटकों को बेचने के लिए अस्थाई दुकान लगाकर बैठे थे परंतु कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों ने उनका सामान हटवा दिया। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव के अंदर दुकानों की कीमत बहुत ज्यादा है, जिन्हें वे नहीं खरीद सकते इसलिए वे बाहर अपनी दुकानें लगाकर बैठे थे।कुछ अस्थाई दुकानदारों ने अपना रोष प्रकट करते हुए बताया कि उन्होंने ब्रह्मसरोवर के आसपास मंदिरों के बाहर अपनी दुकानें में सजा रखी थीं। वह जगह मंदिर परिसर की थी उसके बावजूद भी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रशासन ने उनका सामान वहां से हटवा दिया। उनका सामान ट्रैक्टरों में भरकर प्रशासन ले गया। ऐसे में प्रशासन की इस कार्रवाई का वे विरोध करते हैं।
बता दें कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा गीता महोत्सव के दौरान लगने वाले जाम और पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इन अस्थाई दुकानदारों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन,अस्थाई दुकानदारों को दी जगह
इन अस्थाई दुकानदारों के दुकानदारों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने इन गरीब अस्थाई दुकानदारों की सुध लेते हुए उन्हें ब्रह्मसरोवर के नॉर्थ गेट ओर मेला परिसर पार्किंग के आसपास दुकानें लगाने की अनुमति दे दी है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि केडीबी का उद्देश्य किसी दुकानदार को हटाना नहीं है बल्कि मेले में व्यवस्था बनाए रखना है ताकि जाम न लगे और लोगों को परेशानी न हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.