/ Jun 26, 2026

CM नायब सिंह सैनी बोले..हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी ग्लोबल सिटी

12 April,Gurugram -हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना हरियाणा के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी की साइट पर निवेशकों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ यह परियोजना लगभग 16 लाख लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी। परियोजना के विकसित होने पर करीब पांच लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। एक हजार एकड़ पर विकसित की जा रही इस परियोजना में मिक्स यूज लैंड का प्रावधान किया गया है,जिसमें रिहायशी, व्यावसायिक, हॉस्पिटेलिटी व शैक्षणिक संस्थानों आदि के लिए भी विशेष स्थान रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से विकसित की जा रही इस परियोजना का पहला चरण अगले साल के अंत तक निर्धारित टाइम लाइन अनुसार पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 587 एकड़ के क्षेत्रफल पर 940 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सिटी में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 18 एकड़ में 350 मिलियन लीटर क्षमता का मास बैलेसिंग रिजर्वायर बनाया जाएगा, जोकि जल भंडारण के रूप में कार्य करेगा और इस सिटी की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ ग्लोबल सिटी के लिए सात दिनों का जल बैकअप भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटी में 10.7 किमी यूटिलिटी टनल होगी, जिसमें वाटर पाइपलाइन, इलैक्ट्रिक केबल, अग्निशमन सेवाएँ, लाइटिंग सिस्टम, वेंटिलेशन सिस्टम, फायर डिटैक्शन, अर्थिंग सिस्टम आदि का प्रावधान होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पूरी परियोजना में ग्रीन एरिया का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ग्लोबल सिटी का तापमान गुरुग्राम शहर से कम रहे, इसके लिए ग्लोबल सिटी में लगभग 125 एकड़ पर ग्रीन जोन प्रस्तावित है। उन्होंने ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्लोबल सिटी की दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट, रेलवे स्टेशन/आई.सी.डी. से 20 मिनट,हेलीपोर्ट और मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब से मात्र 10 मिनट की दूरी रहगी। वहीं एनपीआर, एसपीआर, सीपीआर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 48 सड़क से इसकी कनेक्टिविटी रहेगी।मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट को लेकर 14 बड़े निजी समूहों नामत: मैक्रोटेक (लोढ़ा), डीएलएफ, अडानी, आरएमजेड, एलएंडटी रियल्टी, सिग्नेचर, एल्डेको, हीरो रियल्टी,यूनिटी,बेस्टेक, प्रेस्टिज कंस्ट्रक्शन, जेएलएल, सीबीआरई तथा एएसएफ से सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रुप्स के प्रतिनिधियों ने ग्लोबल सिटी को लेकर अपनी रूचि जाहिर की।मुख्यमंत्री ने बैठक में मिले सुझावों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे,अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं।नेगी...

शिमला में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल की याद में प्रदर्शनी आयोजित

शिमला,संजू-:देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। इसी कड़ी में शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के बाहर आपातकाल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव...

फरीदाबाद में महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप

फरीदाबाद-:पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान की नींव पर टिका होता है,लेकिन फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की लत पूरी करने के लिए उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।जब...

मुख्यमंत्री सुक्खू की कसौली को बड़ी सौगात: जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ मंजूर, प्राथा स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान

शिमला,25 जून-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने,जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में...

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.