सीएम ने की कांग्रेस विधायक दल बैठक की अध्यक्षता ,आरडीजी बंद होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला, 16 फरवरी -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने की। बैठक में सत्तापक्ष ने विपक्ष की रणनीति का जवाब देने और विधानसभा में आगे की कार्रवाई तय करने पर चर्चा की। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है, जिसमें विपक्ष के विरोध की भी उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर राजनीति कर रही है और यदि सरकार को इस मामले में मदद चाहिए तो बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट संविधान के तहत हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला अधिकार है और इसे बंद नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर होने वाली चर्चा में राजनीतिक हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.