/ Oct 14, 2026

गुरुग्राम में सीएम सैनी सख्त, ततीमा मामलों के जल्द निपटान और शहर के सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

गुरुग्राम , 6 अप्रैल -: गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ततीमा से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने पर जोर दिया, ताकि आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और अनावश्यक विवादों से बचा जा सके।
बैठक में गुरुग्राम के विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा शामिल थे। बैठक में कुल 15 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोगों को समयबद्ध राहत प्रदान करना होना चाहिए, जिससे शासन व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रेजांगला चौक और शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थलों के पुनर्रचना, हरित क्षेत्र विकास और नियमित सफाई पर जोर दिया, ताकि शहर का वातावरण अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बन सके।इसके अलावा, गांव दौलताबाद से आए एक मामले में खेतों के रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को रास्ता खाली कर मूल स्थिति बहाल करने और अतिरिक्त स्थान भी मुक्त कराने के आदेश दिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।वहीं सेक्टर-10 के निवासियों द्वारा सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आधुनिक सीवरेज सिस्टम के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.