शिमला, 6 अप्रैल -:पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर को लेकर उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5 प्रतिशत कोटा देने के फैसले को खारिज करना यह दर्शाता है कि सरकार बार-बार असंवैधानिक कदम उठा रही है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें न्यायालय में झटका लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने यह निर्णय लिया था, तभी भाजपा ने विधानसभा में इसका विरोध किया था और इसे संविधान के अनुच्छेद 243(डी) का उल्लंघन बताया था।उन्होंने आगे कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ऐसे फैसलों से पीछे हटे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस तरह के कदम दोबारा उठाए गए तो विपक्ष कानूनी लड़ाई जारी रहेगी.
