राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को सुधारने के लिए तरह-तरह की बातें कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा है कि भाजपा ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

राष्ट्रगान के बाद सवाल उठाना ही अपमान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सदन में राष्ट्रगान सभी ने गाया, लेकिन राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद उस पर सवाल उठाना ही अपमान की स्थिति पैदा करता है।उन्होंने राष्ट्रगीत को लेकर भी सदन की स्थापित परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन की परंपराओं का पालन सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

जनता की अदालत में भी रखा जाएगा मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कांग्रेस सदन की परंपराओं का ध्यान नहीं रखेगी,तो भाजपा खुद को इस तरह के मुद्दों में उलझा हुआ पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब सरकार की ओर से दिया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले को जनता की अदालत में भी रखा जाएगा, ताकि लोग वास्तविक स्थिति को समझ सकें।

स्कूलों के दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों के दाखिला फॉर्म में जाति का कॉलम हटाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रवेश के समय ही बच्चों की पहचान जाति के आधार पर दर्ज किए जाने से उनके मन में हीन भावना पैदा हो सकती है।इसी सोच के तहत स्कूल प्रवेश फॉर्म और कॉलेज के प्रोस्पेक्टस से जाति सूचक कॉलम हटाने का निर्णय लिया गया है।हालांकि,सरकार की योजनाओं और आरक्षण से जुड़े लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। सामान्य प्रवेश प्रक्रिया में जाति पूछने वाला कॉलम नहीं रखा जाएगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर पर जातिगत पहचान के दबाव से दूर रखना है।

मेडिकल कॉलेजों में नई आउटसोर्स भर्ती पर रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब नई आउटसोर्स भर्ती नहीं की जाएगी। पहले से आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को फिलहाल काम करते रहने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत स्टाफ नर्सों में से जो कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा चुके हैं,उनकी जगह भी नई आउटसोर्स भर्ती नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि भविष्य में नियमित और योजना आधारित भर्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना आधारित नियुक्तियां संबंधित योजनाओं के माध्यम से होंगी और भविष्य में इन कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया में भी परेशानी नहीं आएगी। सरकार भर्ती व्यवस्था को अधिक स्थायी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम कर रही है।

CBSE स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया तेज

मुख्यमंत्री ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को लेकर कहा कि सरकार ने 30 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा निर्धारित की है।भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अंग्रेजी,गणित,जूलॉजी,रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान और यूजी शिक्षकों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। साक्षात्कार के बाद चयनित शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन शिक्षकों के साक्षात्कार हो चुके हैं,उनके परिणाम जारी करने और नियुक्ति की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार के बेहतर और स्थायी अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.