राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश की 75 लाख जनता के प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठ बोला।जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि सदन में वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा।हालांकि,सत्र शुरू होने पर सदन में राष्ट्रगान सभी ने सम्मान के साथ गाया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद संपूर्ण वंदेमातरम हुआ और राष्ट्रगान भी गाया गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार आग्रह करने के बाद राष्ट्रगान से जुड़ी वीडियो फुटेज उन्हें मिली।उनका कहना था कि यदि विपक्ष के किसी सदस्य ने राष्ट्रगान का अपमान किया है तो वे स्वयं उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षमा मांगते हैं तो वह इस मामले को छोड़ देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं।जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।जयराम ठाकुर ने बिना नाम लिए मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी निशाना साधा और कहा कि मंत्री तर्क नहीं, कुतर्क दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कुतर्क करने का आरोप लगाया।साथ ही सवाल उठाया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है,वहां राष्ट्रगीत गाने से परहेज क्यों किया जाता है।

वहीं आउटसोर्स भर्ती मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आउटसोर्स के माध्यम से अपने पदाधिकारियों और विधायकों को काम दे रही है और अपने लोगों की बेरोजगारी दूर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स एजेंसियों को लेकर उच्च न्यायालय ने भी चिंता जताई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कहा...

सामाजिक सुधार की दिशा में राजपूत समाज की पहल, 25 अक्टूबर को होगी महापंचायत

पलवल-:सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समाज में सुधार लाने के उद्देश्य से राजपूत समाज ने महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।आगामी 25 अक्टूबर को महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होने वाली इस महापंचायत में हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।महापंचायत में शादी-विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची,मृत्यु भोज,दहेज प्रथा और सामाजिक आयोजनों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.